पलामू ने गुमला को 3-0 से हराया, सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा में अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
लोहरदगा। लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बुधवार को अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान लोहरदगा के साथ गुमला, पलामू, गढ़वा और लातेहार की टीमें भाग ले रही हैं।
पहले दिन का मुकाबला गुमला और पलामू के बीच खेला गया, जिसमें पलामू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुमला को 3-0 से पराजित किया। तीन गोलों की बढ़त के साथ पलामू ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लोहरदगा के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत ने किया। जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया। सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच का औपचारिक उद्घाटन किया।
सांसद सुखदेव भगत ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों का लोहरदगा की धरती पर स्वागत है। उन्होंने कहा कि अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा, “प्रतिभावान खिलाड़ी मेरे दिल में बसते हैं, और आप सभी को मेरी ओर से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।” सांसद ने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद, चंगू आलोक साहू, मनोज सोन तिर्की, मनोज भगत, कुलदेव उरांव, सोनू कुरैशी, गुलाम जिलानी, रफीक असारी, संजय भगत, नुसरत असारी, माजीद अहमद, अनवर खान, बासु उरांव, तारिक अनवर, गुडूस साहू, बत्वन काजू, इरशाद, करण महली, लच्छू उरांव, अमित मिंज, विनय उरांव, अजय उरांव, तबारक असारी सहित कई गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
कल का मैच लोहरदगा और पलामू के बीच दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के रेफरी भीमा मुर्मू, एआर-1 अर्जुन उरांव, एआर-2 शिवानंद राम, चौथे अधिकारी निशांत खलखो तथा मैच कमिश्नर जॉन वेसले मिंज थे।
