Orange hindi lohardaga live

एमबी डीएवी विद्यालय में कारगिल दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

By Team Lohardaga live

General
एमबी डीएवी विद्यालय में कारगिल दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्या प्रेरणा शंखधर के नेतृत्व एवं निर्देशन में सीसीए प्रभारी शितेश कुमार पाठक तथा आरती कुमारी के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, शहीद सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था, जिसका समापन 26 जुलाई को भारत की विजय के साथ हुआ। इस दिन को देश के वीर शहीदों के सम्मान और उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने के रूप में मनाया जाता है।

आरती कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कक्षा 10 की छात्रा आयुषी कुमारी ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। पूजा कुमारी ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उनके समूह ने नृत्य-नाटिका के माध्यम से सैनिकों के शौर्य को प्रस्तुत किया। शिक्षक शितेश कुमार पाठक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या प्रेरणा शंखधर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इधर, जूनियर डीएवी के प्रभारी अश्विन कुमार पात्रों के निर्देशन में नन्हे विद्यार्थियों के लिए 'शहीदों के नाम धन्यवाद संदेश' विषय पर कार्ड निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन अश्विन कुमार पात्रों, संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद, प्रिया कुमारी तथा रिनी कुमारी ने किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

और पढ़ें