Orange hindi lohardaga live

दीपोत्सव की तैयारी में जुटे लोग, बाजारों में छाई रौनक

By Team Lohardaga live

Culture
बाजार में सजी दुकान
दीपावली की खरीदारी करते लोग

भंडरा। दीपावली का पर्व नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लोग घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन में व्यस्त हैं। परंपरागत रूप से दीपावली से पहले घर और आस-पास की सफाई करना शुभ माना जाता है। इसी तैयारी के बीच बाजारों में दीपावली की रौनक पूरी तरह से छा गई है।

बाजारों में मिट्टी के दिए, ग्वालिन, पारंपरिक खिलौने और अन्य पूजा-सामग्री की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह सजे रंगीन स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दीपावली की रात दीप उत्सव के रूप में अंधकार पर विजय का प्रतीक बनकर लाखों दीपों से जगमगाने की तैयारी है।

बच्चों में भी दीपावली को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। वे मिट्टी के खिलौने और पारंपरिक ग्वालिन खरीदकर घरों को सजाने में जुटे हैं।

दीपावली के दूसरे दिन ग्रामीण अंचलों में गोवर्धन पूजा और गोवंशीय पशुओं की पूजा की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर लोग अपने पशुओं को नहलाकर, फूल-मालाओं और रंगों से सजाते हैं तथा उन्हें विशेष भोजन और दान अर्पित करते हैं। यह परंपरा वर्षों से ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है।