Orange hindi lohardaga live

स्वच्छता के लिए साइडिंग बस स्टैंड में जुटे लोग, श्रमदान कर दिया स्वच्छ लोहरदगा का संदेश

By Team orangehindi

General
स्वच्छता के लिए साइडिंग बस स्टैंड में जुटे लोग, श्रमदान कर दिया स्वच्छ लोहरदगा का संदेश

नगर अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, 158 बटालियन सीआरपीएफ ने भी लिया हिस्सा

लोहरदगा। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत गुरुवार को साइडिंग बस स्टैंड, लोहरदगा में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने किया। अभियान में 158 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया।

इस दौरान बस स्टैंड परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया।

नगर प्रशासन और सीआरपीएफ की संयुक्त सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ लोहरदगा के निर्माण का संदेश दिया गया।

और पढ़ें