अंचल क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का भौतिक सत्यापन किया गया
By Team lohardaga live

सेन्हा-लोहरदगा । प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित कर अंचल क्षेत्र के सभी गांव के ग्राम प्रधानों का प्रभारी अंचल निरीक्षक व प्रधान सहायक के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया.प्रभारी अंचल निरीक्षक प्रवीण साहू और प्रधान सहायक बीफाई उरांव द्वारा बताया गया.की सत्यापन के क्रम में सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को सम्मान राशि उचित व्यक्ति को मिल रहा है.अथवा नही और किन किन गांवों में ग्राम प्रधान का मृत्यु के पश्चात ग्राम प्रधान पद रिक्त है.उसे चुनावी प्रक्रिया के तहत पुनः चयनित कर ग्राम प्रधान का बहाली करने का भी निर्देश दिया गया.साथ ही बताया कि राजस्व ग्राम में ग्राम प्रधान नही होने के कारण सरकार द्वारा सनचलित योजनाओं का प्रक्रिया के लिये गांव में ग्राम प्रधान नही होने के कारण परेशानी होती है.जिसके लिये अंचल क्षेत्र के सभी गांव में ग्राम प्रधान का होना आवश्यक है.सत्यापन के पश्चात जिन जिन गांवों में ग्राम प्रधान नही है.उन सभी गांव में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा योग्य व्यक्ति का चयन कर ग्राम प्रधान बनना है.जिसे सरकार द्वारा ग्राम प्रधान को मिलने वाला सम्मान राशि मिल सके.मौके पर रविन्द्र भगत,सुकरा उरांव,दुखिया भगत,राजेन्द्र उरांव,कैला मुंडा,जोगेंद्र उरांव, बंधनु उरांव,रामदेव पहान,सोमा उरांव समेत अंचल क्षेत्र के अन्य सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
