Orange hindi lohardaga live

पिकप वैन ने युवक को मारी ठोकर, मौत

By Team lohardaga live

Accident
घटना स्थल पर पड़ा मृतक युवक का शव

भंडरा लोहरदगा। चट्टी नगजुआ रोड स्थित बड़ागाई मोड़ के समीप विगत देर रात अज्ञात पिकप वैन ने खिजरी तेतरचुआ निवासी शनि उरांव के 37 वर्षीय पुत्र जीतराम उरांव को ठोक कर फरार हो गई, घटना स्थल पर ही शनि उरांव की मौत हो गई, मृतक के तीन बच्चें है, बताया जा रहा है कि पेड़ में चमगादड़ फसाने के लिए पेड़ पर जाल लगाया था उसको देखने के लिए करीब 3 बजे रात में गया था उसी दौरान घटना हुआ है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, घटना की जानकारी गांव के ही हरि उरांव ने सुबह 5 बजे शनि का शव सड़क मे पड़ा देख घटना की जानकारी परिजनों को दिया। घटना के बाद पत्नी बच्चे और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि गांव मे शोक की लहर दौड़ गई है।