Orange hindi lohardaga live

लक्ष्य प्राप्त करने के लिये खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलें : सुखुवा उरांव

By Team lohardaga live

Special
खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते अतिथि

स्व.कुणाल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारम्भ

सेन्हा लोहरदगा । प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत अन्तर्गत हेसवे ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के खेल प्रांगण में शुक्रवार से स्व. कुणाल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारम्भ हुआ. आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीम भाग ले रही है। मुख्य अतिथि मध्य विद्यालय के प्रधानध्यापक सुखुवा उरांव और राष्ट्रीय रेफरी एस सुजुद्दीन रजा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रारम्भ कराया गया. खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुखुवा उरांव ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिये खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलें खेल भावना को बनाये रखें अनुशासन के साथ खेलने पर अवश्य ही सफलता मिलेगी. खेल आयोजन समिति के रामजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट को लगातार दस वर्षों से सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है. वही टूर्नामेंट का पहला मैच ब्लैक स्टार चरहु और फुटबॉल क्लब हेसवे के बीच खेला गया. जिसमें हेसवे की टीम एक गोल से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. मौके पर अर्जुन मिस्त्री, रूपेश यादव, जुवेस कुजूर, राजेश मुंडा, आदित्य मिस्त्री समेत अन्य खेल प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।