लोहरदगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, 13 पदाधिकारियों के कार्यस्थल बदले
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। जिले में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा ने आदेश संख्या 1458/2025 जारी करते हुए 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
थाना प्रभारी कुडू मनोज कुमार को लोहरदगा थाना भेजा गया है, जबकि अजीत कुमार अब कुडू थाना के प्रभारी होंगे। सेन्हा थाना के प्रभारी वारिस हसन को पुलिस केंद्र लोहरदगा स्थानांतरित किया गया है। नीलेश झा को भंडरा से सेन्हा थाना, और हर्षवर्धन कुमार सिंह को जावां थाना से नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायालय प्रथम कोर्ट, लोहरदगा बनाया गया है।
इसके अलावा सुप्रभा मिश्रा को किकरू थाना, गगन कुमार साहू को अभियोजन शाखा से किकरू थाना, और नरेश कुमार यादव को न्यायालय से सरैया थाना प्रभारी बनाया गया है। सुधा तिग्गा को महिला थाना से सीसीटीएनएस/मीडिया सेल/डायल–112 में पदस्थापित किया गया है, वहीं विनिता हेंब्रम अब महिला थाना की प्रभारी होंगी।
अमित कुमार मूर्ति को SC/ST थाना से लोहरदगा थाना तथा लक्ष्मण हांसदा को हिंदी शाखा से SC/ST थाना प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है।
