*जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, जुआरियों में हड़कंप*
By Team lohardaga live

भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया छापामारी अभियान
लोहरदगा जिला के भंडरा क्षेत्र में पुलिस का जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की देर रात्रि पुलिस कई जगहों पर दबिश दी पुलिस की लगातार छापेमारी अभियान से जुआरियों में डर और घबराहट फैल गई है। विदित हो कि पिछले दिनों लोहरदगा के पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी क्राइम मीटिंग कर असमाजिक तत्वो तथा जुआरियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सेकंड विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिए थे। इधर भंडरा में चलाये गये इस अभियान में हालांकि पुलिस की आने की भनक मिलते ही जुआरी भागने में सफल रहे।
*भंडरा पुलिस की लोगो से अपील*
भंडरा थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को इससे अवगत कराए, सूचना देने वाला का नाम गोपनीय रखा जाएगा साथ ही अवैध गतिविधियां करते हुए पकड़े जाने पर निश्चित ही वैसे लोगो पर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।
