Orange hindi lohardaga live

बिहार विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के बाद बढ़ी सियासी हलचल

By Teem Lohardaga live

political
राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

लोहरदगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी हुए एक्जिट पोल के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बिहार में इस बार INDIA गठबंधन की सरकार बनना तय है।

राजेश ठाकुर ने कहा कि अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। जिस तरह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों ने बिहार में लगातार रैलियां कीं और भाषण दिए, उससे यह स्पष्ट हो गया कि बीजेपी हार की बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि अब केवल नतीजे का इंतजार है, क्योंकि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार, “बिहार की जनता तेजस्वी यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर तोहफा देना चाहती है। 14 नवंबर को चाचा नेहरू का जन्मदिन है, और हम मानते हैं कि इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बन रहे हैं और INDIA गठबंधन बड़े आराम से सरकार बनाने जा रहा है।”