Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में राजनीतिक हलचल तेज, समाजसेवी व व्यवसाई जयप्रकाश शर्मा जेएमएम में शामिल

By Team Lohardaga live

political
सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ता

लोहरदगा। जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और व्यवसायी जयप्रकाश शर्मा ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति की शुरुआत कर दी। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय शर्मा का कहना है कि वे अब जनता की समस्याओं को उच्च स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए राजनीति को माध्यम बनाएंगे।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे की उपस्थिति में आयोजित समारोह में शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में रौनक बढ़ाई। जेएमएम के कई पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

जेएमएम लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि जयप्रकाश शर्मा के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शर्मा सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहते हैं, जिससे पार्टी को सकारात्मक संदेश मिलेगा।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि वे हमेशा जनहित को प्राथमिकता देते आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याओं पर वे लगातार सक्रिय रहे हैं और अब जेएमएम के माध्यम से इन्हें सरकार और प्रशासन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोहरदगा में बुनियादी सुविधाओं की कमी, युवाओं के रोजगार, कृषि आधारित गतिविधियों के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताएँ रहेंगी।

शर्मा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने भी जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

पीयूष पांडे, घनश्याम महतो, महेश कुमार साहू, भोका उरांव, राजेश उरांव, विकास अग्रवाल, नेसार अंसारी, अजीत सिंह, आशीक खान, विनोद पांडे, कुणाल शर्मा, जाहिद खान, सलमान खान, बुधराम उरांव, मुंतजीर अंसारी, विकास कुमार, अवन कुमार, तनवीर अंसारी, भोजीबुल अंसारी, सनवीर अंसारी, श्याम महतो, शुभम महतो, सौफिक अंसारी, जाहिद अहमद, जसीम कुरैशी, मो. वाहिद, मिन्हाज कुरैशी, वसीम अंसारी, सफेदाउल कुरैशी, फुरकान अंसारी, तसलीम अंसारी, खलील मेसारी, हासिल उरांव, सुखदेव उरांव, अशरफ हुसैन, संबीर अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।