Orange hindi lohardaga live

बारिश में गिरा गरीब का घर, चार बच्चों की जान बची

By Team orange hindi

General
बारिश में गिरा गरीब का घर, चार बच्चों की जान बची

प्रशासन से मदद की गुहार, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार

लोहरदगा। सदर थाना क्षेत्र के जुरिया कठल टोली, निवासी सीता राम उरांव का घर बारिश के कारण गिर गया। घर गिरने से परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

सीता राम उरांव काफी गरीब हैं और उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। गनीमत रही कि घर गिरने के समय बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घर गिरने के बाद परिवार के पास रहने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। लगातार बारिश के बीच बच्चों के साथ परिवार की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द ध्यान देने की अपील की है। लोगों का कहना है कि गरीब परिवार को तत्काल रहने की व्यवस्था के साथ सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों को बारिश और किसी संभावित दुर्घटना से बचाया जा सके।

अब परिवार की नजर प्रशासन की मदद पर टिकी है।

और पढ़ें