Orange hindi lohardaga live

सेरेंगदाग और बगड़ू में खान सुरक्षा सप्ताह की तैयारियां तेज

By Team Lohardaga live

General
जागरूकता अभियान में शामिल कर्मी

15 से 21 दिसंबर तक मनाया जाएगा 63वां वार्षिक धात्विक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह

लोहरदगा। खान सुरक्षा निदेशालय, चाईबासा प्रक्षेत्र के मार्गदर्शन में 63वां वार्षिक धात्विक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह वर्ष 2025 का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर खनन क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, खनन कर्मियों, आसपास के ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

समारोह की तैयारियों को लेकर सेरेंगदाग माइंस कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रबंधक अखिलेश सिन्हा को खान सुरक्षा सप्ताह समिति, सेरेंगदाग का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अभय ताती को सचिव तथा मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अभय भारती को दी गई है। कार्यकारिणी एवं जागरूकता समिति में काजल चक्रवर्ती, धीरेन्द्र चौबे, सतीश साहू, अजय सिंह, गिरीश वत्सराज, रोहन शेट्टी, नवनीत जायसवाल, सतेंद्र तिवारी, निशिकांत सिंह, पवित्रो पाणिग्रही, मनोज सिंह, विनोद भगत, शिवलाल उरांव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, दीवार लेखन एवं बैनर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजन को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।

बगड़ू में भी तैयारियां जोरों पर

इसी क्रम में बगड़ू क्षेत्र में खान सुरक्षा सप्ताह समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यहां खान सुरक्षा सप्ताह समिति के अध्यक्ष शंभू शरण वशिष्ठ बनाए गए हैं। सुनील चौधरी को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार को सचिव, अभिनव ठाकुर को कोषाध्यक्ष तथा भास्कर सिन्हा को प्रचार-प्रसार प्रभारी बनाया गया है।

समिति में डॉ. नृपेंद्र नीरज, विकास गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार, मलय पुष्टि, आशीष कुमार, उज्ज्वल मिश्रा, रूपक दुबे, रानी शर्मा, माधुरी कुमारी, सौरव आचार्य, अदिति, संतोष बारला, बुधवा उरांव, अंबर सिंह सहित कई सदस्य शामिल हैं। आयोजन को लेकर खान प्रबंधक शंभू शरण वशिष्ठ ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान बगड़ू में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि खनन क्षेत्र में सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।