लोहरदगा में शारदीय नवरात्र की तैयारी जोरों पर, भव्य पूजा पंडालों का निर्माण शुरू
By Team Lohardaga Live

लोहरदगा जिले में 30 से अधिक पूजा पंडालों का निर्माण कार्य जोरों पर

लोहरदगा। जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर उत्साह का माहौल है। जिले में पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जो जिले में आकर्षण का केंद्र होता है। इस बार महावीर चौक दुर्गा पूजा समिति द्वारा तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो जिले में आकर्षण का केंद्र रहेगा।
*75 फीट ऊंचा होगा पंडाल*
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर के प्रारूप में बन रहे भव्य पंडाल की ऊंचाई लगभग 75 फीट ऊंची होगी। साथ ही पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा का भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जो 18 फिट ऊंची होगी और गजराज पर सवार होगी। इस पंडाल का निर्माण कार्य जोरों पर है और इसे आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*
जिले में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यालय से 300 अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे और वॉलंटियर की मदद से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
*पूजा समितियों की तैयारियां*
पूजा समितियों द्वारा भव्य पूजा पंडालों का निर्माण और सजावट का काम जोरों पर है। समितियों के सदस्य और स्थानीय लोग पूजा पंडालों के निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले के लोग उत्साह और उल्लास के साथ नवरात्र का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं।
