Orange hindi lohardaga live

79वें एनसीसी दिवस पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कार्यक्रम आयोजित

By Teem Lohardaga live

Education
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण
उपस्थित बच्चे

लोहरदगा। नदिया हिंदू हाई स्कूल के सभागार में रविवार को 79वां एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षक गणेश लाल ने किया। समारोह में फर्स्ट ऑफिसर एनसीसी एयर फोर्स तरुण कुमार, सीटीओ एनसीसी नेवी सुभाष चंद्र कौशल, विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सैनिक धर्मराज महतो, अनूप राणा सहित विद्यालय के शिक्षक और एनसीसी के एयर फोर्स एवं नेवी विंग के कैडेट मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि गणेश लाल ने एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1948 से एनसीसी निरंतर देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में एकता, अनुशासन, प्रतिबद्धता, देशभक्ति और निर्भीकता का प्रथम पाठ सिखाती है। यह त्रिस्तरीय स्वैच्छिक सैन्य संगठन युवाओं को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन देता है।

उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों से एनसीसी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि कैडेट्स चरित्र निर्माण कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनें और राष्ट्र की सेवा में योगदान दें।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन और एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की।