शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय, जो शिक्षा, संस्कार, सेवा, परंपरा और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है, वहीं वीर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पूरे विद्यालय परिवार ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, आचार्या मधुमिता शर्मा एवं आचार्य राजीव कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया।
आचार्य प्रमेन्द्र ने बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र को प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनका जीवन सेवा, संस्कार, शिक्षा, धर्म, मानव कल्याण और राष्ट्र को समर्पित था, जो सभी के लिए अनुकरणीय है।
विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा। शशिकला, सुभांगी गौराई, पुष्पा, रवि और सिद्धांत ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कह कि बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष तथा उलगुलान आंदोलन को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि धरती आबा का जीवन पूर्णतः समाज और राष्ट्र को समर्पित रहा।
कार्यक्रम का संचालन शशिकला ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख मुकेश कुमार सिन्हा ने प्रस्तुत किया।
