लोहरदगा एवं झारखंड के लिए गौरव का क्षण - सांसद सुखदेव भगत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बनाया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी*
By Team orangehindi

लोहरदगा लोकसभा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव की बात है। *अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत जी को छत्तीसगढ़ राज्य का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है।इसकी जानकारी AICC के संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी* ने पत्र जारी कर दी है।
लोहरदगा जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से चुनकर आए *नए सांसदों में श्री सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, संगठन क्षमता और प्रखर वक्ता के रूप में बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।*
*संसद के अंदर और बाहर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।* संसद में वे जन मुद्दों, आदिवासी, पिछड़े, दलित और झारखंड के हितों को मजबूती से रखते हैं। संसद के बाहर पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर का *प्रखर वक्ता* माना है, इसलिए पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय टीवी चैनलों के डिबेट में भेजा जाता है, जहाँ वे पार्टी की बातों को तार्किक और तथ्यपरक ढंग से रखते हैं।उनकी इसी संगठन कुशलता और वक्तृत्व क्षमता के कारण उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के बीच अपनी *अमिट छाप* छोड़ी है।
सांसद जी के कार्य से प्रभावित होकर पार्टी ने इसके पूर्व ही उन्हें -
पांच राज्यों के कांग्रेस संसदीय दल (CPC) की राज्य समन्वय समिति का संयोजक बनाया है।
पार्टी के निर्देश पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने (One Nation One Election) वाले विधेयक पर विचार करने हेतु गठित संसद की महत्वपूर्ण संयुक्त समिति (JPC) का सदस्य बनाया गया है।
इससे पूर्व पार्टी ने बहुत कम समय में ही उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी थी।अब छत्तीसगढ़ जैसे राज्य का प्रभारी बनाना, उनके कद में और वृद्धि है।
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। *श्री सुखदेव भगत जी एक कुशल संगठनकर्ता हैं।* उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन और अधिक धारदार होगा।
छत्तीसगढ़ भी झारखंड की तरह ही *आदिवासी बाहुल्य राज्य* है और श्री सुखदेव भगत जी स्वयं एक सशक्त आदिवासी चेहरा हैं, इसका सीधा लाभ पार्टी को मिलेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में पार्टी का परचम पुनः लहराएगा।
छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनने पर पूरे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र, झारखंड प्रदेश कांग्रेस एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है।