विधायक कार्यालय में जनसुनवाई, डॉ रामेश्वर उरांव ने सुनी जनता की समस्याएं
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव गुरुवार को लोहरदगा स्थित विधायक कार्यालय, बरवाटोली पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसुनवाई के दौरान आमजनों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन कार्ड से संबंधित कई आवेदन विधायक को सौंपे गए। समस्याओं को देखते हुए विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता है। गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक निधि से भी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिससे इलाके का समग्र विकास हो रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, सामूल अंसारी, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव, विशाल डुंगडुंग, अनिस अहमद, बुद्धदेव उरांव, तनवीर गौहर, यूनुस अंसारी, ऐनुल अंसारी, सेराजुल अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, असलम अंसारी, जमील अंसारी, मन्नौवर आलम, शेख सादिक, एजाज अंसारी, संजू तुरी, सज्जाद अंसारी, प्रमोद साहू, सोमेश्वर तुरी, रामभंडारी उरांव, काले उरांव, लालू उरांव, कुमार अभिषेक, विरेंदर उरांव, गंगा उरांव, इकबाल अंसारी, मोजाहिर अंसारी, समरुद्दीन अंसारी, मुनिया देवी, सरिता देवी, अमृता भगत, तारामणी उरांव, सुशीला देवी, मुन्नी उरांव, शांति देवी, सुनीता उरांव, किस्मति देवी, राजेश लाल, ब्रजेश साहू, मंगलेश्वर उरांव, अब्दुल अंसारी, हसबुल खान, तुफैल सरवर, निरंजन उरांव, सुकरा उरांव, सकीम अंसारी, जियाउद्दीन अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, अजमूल अंसारी, हफीजुल युसुफ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
