Orange hindi lohardaga live

रैयतों ने जमीन अधिग्रहण पर जताई आपत्ति

By Team Lohardaga live

social
ज्ञापन सौंपते रैयत

सेन्हा-लोहरदगा। अंचल क्षेत्र के बंसरी मौजा के रैयतों ने जमीन अधिग्रहण पर आपत्ति जताते हुए अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप उचित मुआवजा की मांग की है। एन एच 143 ए बाईपास सड़क निर्माण के लिए सरकार द्वारा रैयती जमीन को अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए रैयतों को नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था।

रैयतों ने कहा कि विभाग मनमानी कर 6526 रुपया प्रति डिसमिल अधिगृहित जमीन का मुआवजा तय कर रैयतों को देने की घोषणा की है, जो आज के समय अनुसार उचित मुआवजा नहीं है। रैयतों ने 30 हजार रुपया से ऊपर प्रति डिसमिल मुआवजा देने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम प्रकाश कच्छप, पौलुस बखला, चन्दर उराँव, अमृत बखला, शंकर उराँव, रामकिशुन उराँव, शिवदेनी उराँव, रामकेश्वर उराँव सहित अन्य बंसरी मौजा के ग्रामीण शामिल थे।