Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र लोहरा ने किया नामांकन

By Team Lohardaga live

political
नामांकन दाखिल करने जाते राजेंद्र लोहरा

लोहरदगा। आजसू पार्टी के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता राजेंद्र लोहरा ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान आजसू पार्टी ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

राजेंद्र लोहरा के नामांकन के अवसर पर लोहरदगा आजसू पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर उनका हौसला बढ़ाया और चुनाव में मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।

आजसू पार्टी द्वारा अंतिम समय में उम्मीदवार का नामांकन किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

आजसू पार्टी ने लोहरदगा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और आवास योजना में कथित लूट को गंभीर मुद्दा बताते हुए राजेंद्र लोहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया। पार्टी का कहना है कि नगर के विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए यह आवश्यक कदम है।

राजेंद्र लोहरा को विजय दिलाने के लिए आजसू पार्टी द्वारा लोहरदगा नगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी धार्मिक संगठनों, व्यावसायिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क कर विकसित लोहरदगा नगर के लिए आजसू पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी।

यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल द्वारा दी गई।