Orange hindi lohardaga live

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की बैठक सम्पन्न

By Team Lohardaga Live

Culture
बैठक करते समाज के लोग

स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर की गई चर्चा

लोहरदगा। जिले के झखरा कुम्बा सभागार में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 15 नवंबर 2025 को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष सोमदेव उरांव ने बताया कि लोहरदगा जिला में स्थापना दिवस लगातार 23 वर्षों से सुचारू रूप से आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति ने कुड़मी विरोध आक्रोश प्रदर्शन के लिए नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने एक स्वर में इस निर्णय का समर्थन किया।

बैठक में केंद्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, केंद्रीय उपाध्यक्ष सोमे उरांव, कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, कोर कमिटी संरक्षक फूलदेव भगत, सदस्य सुधू भगत, प्रकाश भगत, मीडिया प्रभारी नूतन कच्छप, सचिव पंकज उरांव सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे। महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष जयंती उरांव, विसनी उरांव, सुगी, पुनीत भगत, चंद्रमनी उरांव, महमनीया उरांव, राजमनी उरांव, संध्या उरांव आदि भी उपस्थित थे ¹.