Orange hindi lohardaga live

15 नवंबर के आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा

By Team orangehindi

General
15 नवंबर के आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा

झखरा कुम्बा सभागार में जिला समिति की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा पर हुई चर्चा

लोहरदगा। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को झखरा कुम्बा सभागार में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की लोहरदगा जिला समिति की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सचिव सुकेंदर उरांव सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में स्थापना दिवस समारोह को भव्य रूप देने, आयोजन की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपने विचार रखे और सामूहिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय महासचिव जालेश्वर उरांव, कोर कमेटी अध्यक्ष फूलदेव भगत, जिला धर्मगुरु फूलकेश्वर उरांव, मगरा उरांव, सुधू भगत, बिरसा उरांव, सोमे उरांव, बृजमोहन भगत, मंगल दास उरांव, बंदे उरांव, जानकी उरांव, सुचिता उरांव, महमनिया उरांव, राजमनी उरांव, सुनीता उरांव, संध्या उरांव, जयंती उरांव, विशनी उरांव, नीलम कुजूर, जयंती पन्ना, सुलेखा उरांव और पंकज उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें