Orange hindi lohardaga live

कार्तिक उरांव साइकिल रेस में राम विलास पासवान और नीमा कुमारी बने विजेता

By Team Lohardaga live

Sport
A

बालक व बालिका वर्ग में विजेताओं का सम्मान, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

लोहरदगा। विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में आयोजित 41वीं कार्तिक उरांव साइकिल रेस में बालक व बालिका वर्ग के विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। यह आयोजन लोहरदगा के बक्सीडीपा मैदान में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग में प्रथम स्थान बूटी, सेन्हा के राम विलास पासवान (326) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान तेतरू गोप (239) सुरसा कोटारी, सिसई के रहे, जबकि तृतीय स्थान फगुआ उरांव (250) झालजमीरा, सेन्हा ने हासिल किया।

चतुर्थ स्थान पवन लोहारा (337) कुगांव, घाघरा, पंचम विमलेश उरांव (458) चिंगरी नवाटोली, बिशुनपुर, षष्ठम राम उरांव (343) बसुआ अंबाटोली, गुमला, सप्तम चंद्र उरांव (238) कोटारी, सिसई, अष्टम उपेंद्र खड़िया (340) दिरगांव, घाघरा, नवम लालदेव उरांव (454) मंजीरा, बिशुनपुर तथा दशम स्थान प्रेमचंद साहू (327) गुमला के नाम रहा।

वहीं बालिका वर्ग में नीमा कुमारी (339) जगरा टोली, कुगांव, घाघरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। नीलम कुमारी (328) भंवरा टोली, पालकोट द्वितीय रहीं और अंजू कुमारी (453) मंजीरा, बिशुनपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

चतुर्थ स्थान सांजो कुमारी (300) नौडीहा केराटोली, घाघरा, पंचम अनिमा उरांव (460) कुंबाटोली, बिशुनपुर, षष्ठम उर्मिला कुमारी (240) नौडीहा केराटोली, घाघरा, सप्तम पुनीता उरांव (224) कुंदगड़ी नेमाटोली, अर्रु, सेन्हा, अष्टम सुखमणि कुमारी चिपरी रानी टोली, बिशुनपुर, नवम काजल कुमारी (472) हेसराग बनारी, बिशुनपुर तथा दशम संतोषी कुमारी (220) चिंगारी बनारी, बिशुनपुर के नाम रहा।

कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि कार्तिक उरांव साइकिल रेस युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और देशभक्ति का संचार करने का एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। आयोजकों ने प्रतिभागियों के उत्साह और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।