Orange hindi lohardaga live

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

By Team Lohardaga Live

social
संचलन कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक

लोहरदगा। नगर में बड़े उत्साह के साथ विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रांत संघालक सच्चिदानंद अग्रवाल, प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक सकलदेव तथा लोहरदगा नगर के नगर कार्यवाह तुलसी उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व शस्त्र पूजा कर किया।

कार्यक्रम में संघ स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रांत के कुटुंब प्रबोधन संयोजक सकलदेव ने बताया कि सन् 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहितेवाडा नामक स्थान में डॉ हेडगेवार के द्वारा संघ की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि संघ के निस्वार्थ सेवा भाव और व्यक्ति निर्माण कार्य से प्रभावित होकर लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।

पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने अद्वितीय अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व हमें सत्य और न्याय की जीत के लिए प्रेरित करता है।

संघ शताब्दी वर्ष में पांच बिंदुओं की चर्चा सर्वत्र कर रहा है कुटुंब प्रबोधन, परिवार को संस्कारित और मजबूत आधार प्रदान करना।

सामाजिक समरसता, समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाकर संपूर्ण हिंदू समाज को एकसूत्र में बांधना।

स्वदेशी, अपने देश द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना।

पर्यावरण, पेड़ अधिक से अधिक लगाना, पानी को बचाना और प्लास्टिक को हटाना।

नागरिक कर्तव्य, संविधान संवाद बातों को अपने हृदय में धारण करना और उसे सतत अपने आचरण में अनुपालन करना।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष अत्यंत गौरवपूर्ण यात्रा है। संघ के सभी स्वयंसेवक के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है अपने जीवन काल में शताब्दी वर्ष को अपने आंखों से देखना स्वर्णिम युग का कालचक्र है। हम सभी स्वयंसेवक आगामी दिनों में शक्ति अर्जन कर समाज हितों में अपना कार्य करेंगे।