Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में रवि रौशन बेक की एंट्री

By Team Lohardaga live

General
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि रौशन बेक

शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि रौशन बेक ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा खरीदकर औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में कदम रख दिया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रवि रौशन बेक ने चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाना, बरसात के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था करना और नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्रमुख चुनावी एजेंडा में शामिल है।

उन्होंने बताया कि लोहरदगा शहर लंबे समय से ट्रैफिक जाम, जलजमाव और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो इन मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

नामांकन पर्चा खरीदने के दौरान कई समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने रवि रौशन बेक के समर्थन में जीत का भरोसा जताया।