वनवासी कल्याण केंद्र की लोहरदगा नगर समिति का हुआ पुनर्गठन
By Team orange hindi

राजेश महतो अध्यक्ष और सुनील अग्रवाल बने सचिव, सेवा व सामाजिक समरसता को प्राथमिकता

लोहरदगा। वनवासी समाज के विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की लोहरदगा नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। संघ कार्यालय लोहरदगा में आयोजित बैठक में प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह की उपस्थिति में नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष राजेश महतो ने पिछले कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यपद्धति की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन और सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
नई समिति में राजेश महतो को अध्यक्ष, अरुण राम एवं सिरिश केशरी को उपाध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को सचिव, नीरज कुमार खत्री एवं मोनू पोद्दार को सह सचिव तथा सत्यकेतु सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में मन्ना गुप्ता, उपेंद्र कुशवाहा, कन्हैया सिंह, दिनेश अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, अशोक सिंह, बबलू जायसवाल, दिलीप पटनायक, संजय विश्वकर्मा, मनीष रजगड़िया, रामप्रकाश मोदी, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, तारकेश्वर प्रसाद एवं रमेश अग्रवाल शामिल हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि समिति सेवा, संस्कार और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। प्रांत महामंत्री ने नई समिति को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को व्यापक बनाने और समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।
मौके पर क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा, प्रांत लोक कला प्रमुख देवनंदन सिंह, सह केंद्र प्रमुख राजेंद्र बड़ाईक, बिरसा नेत्रालय के व्यवस्था प्रमुख ब्रजमनी पाठक, विभाग संगठन मंत्री खेदू नायक, जिला संगठन मंत्री मंगल उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अरुण राम ने किया।