Orange hindi lohardaga live

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, कुमार सुमन साहू बने अध्यक्ष

By Team orangehindi

General
श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, कुमार सुमन साहू बने अध्यक्ष

नई समिति में बिनोद साहू को कार्यकारी अध्यक्ष और रितेश कुमार गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी

लोहरदगा। पतराटोली स्थित निधि कॉम्प्लेक्स में श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति की बैठक पूर्व अध्यक्ष कुमार सुमन साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2025 की पूजा समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कुमार सुमन साहू को अध्यक्ष, बिनोद साहू को कार्यकारी अध्यक्ष, रितेश कुमार गुप्ता को सचिव, रौशन गुप्ता को सह सचिव तथा सोहन साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय उरांव (वार्ड पार्षद), अभिषेक साहू (बंटी), निशांत राज, अनुज साहू, अनिल कुमार और हिमांशु कुमार को दी गई। वहीं कुंदन कुमार साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा समिति में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में संरक्षक मंडली का भी गठन किया गया। इसमें दिलीप सिंह, सुरेश ठाकुर, बिनोद सिंह (पूर्व वार्ड पार्षद), कमला देवी, प्रभु प्रसाद गुप्ता, संजय साहू, मनोज गुप्ता (मन्ना), अजय मधुर, अनिल साहू, विमलकांत सिंह, नंदकिशोर साहू, दिगम्बर साहू, अरुण साहू, सुनील छत्री, दिनेश प्रसाद, शामू साहू, निधिकान्त प्रसाद, संजय अग्रवाल, प्रभात कुमार भगत, उदय दत्ता, सुरेश कुजूर, निरंजन साहू, विक्रम कुमार (बाबा), बतेश्वर साहू, आश्रम प्रसाद, लक्ष्मीकांत प्रसाद, प्रमोद महतो, चंद्रभूषण मिश्रा, जुगल साहू, नंदकिशोर मिश्रा, महावीर साहू, राजेश चौधरी और संतोष प्रसाद को शामिल किया गया।

बैठक के अंत में समिति के वरिष्ठ सदस्य स्व. शुभम कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष मां अम्बे की पूजा पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित की जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार सुमन साहू ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रथम कलश स्थापना के साथ ही मां अम्बे की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक का धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त सचिव रितेश गुप्ता ने किया।

और पढ़ें