लोहरदगा में क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
By Team Lohardaga live

महोत्सव में झारखंड और बिहार के 169 प्रतिभागी 6 प्रकार के प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाएंगे।
लोहरदगा। आगामी 13 और 14 अक्टूबर को शीला अग्रवाल सरस्वती विद्यालय में दो दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में झारखंड और बिहार के 169 प्रतिभागी 6 प्रकार के प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाएंगे।
महोत्सव के क्षेत्रीय प्रमुख विवेक नयन पांडे ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति की विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करना है। विद्या भारती में शिक्षा का संस्कृति से नाता, जय जननी, जय भारत माता कहते हैं।
प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति को जोड़ने के लिए संस्कृति महोत्सव मनाया जाता है।
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
