Orange hindi lohardaga live

अजय उद्यान में गूंजा शहीद एसपी अजय कुमार के बलिदान का स्मरण

By Team orangehindi

General
अजय उद्यान में गूंजा शहीद एसपी अजय कुमार के बलिदान का स्मरण
अजय उद्यान में गूंजा शहीद एसपी अजय कुमार के बलिदान का स्मरण
अजय उद्यान में गूंजा शहीद एसपी अजय कुमार के बलिदान का स्मरण

नक्सलियों से मुठभेड़ में 4 अक्टूबर 2000 को हुए थे शहीद, अधिकारियों व परिजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

लोहरदगा। जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह की शहादत दिवस पर रविवार को अजय उद्यान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना, एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के अधिकारी, समाजसेवी, शहीद के पिता एवं परिजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अजय उद्यान स्थित शहीद एसपी की प्रतिमा तथा पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सर्वधर्म प्रार्थना के साथ शहीद को शोक सलामी दी गई। माहौल में शहीद अजय कुमार सिंह के सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।

उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर 2000 को पेशरार थाना क्षेत्र में पीपुल्स वार ग्रुप के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान तत्कालीन एसपी अजय कुमार सिंह शहीद हो गए थे। उस दौर में लोहरदगा जिला नक्सली गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित था और पेशरार क्षेत्र को अति उग्रवाद प्रभावित इलाकों में गिना जाता था। कर्तव्य का निर्वहन करते हुए एसपी अजय कुमार सिंह ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि शहीद अजय कुमार सिंह का बलिदान लोहरदगा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जिले के विकास और शांति को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा का नक्सलमुक्त होना शहीदों के बलिदान की बड़ी उपलब्धि है।

और पढ़ें