Orange hindi lohardaga live

संगठन सशक्तिकरण का संकल्प : सांसद सुखदेव भगत ने हिमाचल के कई प्रखंडों में किया व्यापक संवाद

By Team Lohardaga live

political
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सांसद सुखदेव भगत भगत

लोहरदगा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

प्रखंडों में पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की स्पष्ट सोच है कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से सशक्त किया जाए और इसी उद्देश्य से वे फील्ड में उतरकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

सक्रियता होगी प्राथमिकता, निष्क्रियता पर होगी कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए भगत ने स्पष्ट किया कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी। जो कार्यकर्ता पूरे उत्साह से काम करेंगे, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भी दी जाएँगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दिए गए टास्क की जानकारी भी साझा की।

व्यक्तिगत रूप से सुनी कार्यकर्ताओं की राय

बैठक के बाद सुखदेव भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी राय, सुझाव और स्थानीय संगठन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी सुझाव पार्टी आलाकमान तक पहुँचाए जाएँगे, ताकि मजबूत संरचना तैयार की जा सके।

हिमाचल आगमन पर मिला विशेष सम्मान

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश पहुँचने पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने भी सुखदेव भगत का विशेष स्वागत किया, जो उनके दौरे को और अधिक महत्त्वपूर्ण बनाता है।