Orange hindi lohardaga live

कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

By Team Lohardaga live

Administrative
समीक्षा बैठक करते पीडीजे

लोहरदगा। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक की।

इस बैठक में डालसा सचिव श्री राजेश कुमार, एसडीओ सह जेल अधीक्षक अमित कुमार, जेलर सुबोध कुमार, एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ उमेश कुमार, नारायण साहू, असिस्टेंट श्रीमती इंद्राणी कुजूर, भूपेंद्र कुमार, सुदामा साहू उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अंडर ट्रायल प्रिजनर को लेकर चर्चा की गई। जेल में ई- कियोस्क, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पालना घर का निर्माण, साथ ही डालसा के अधिवक्तागण के लिए नए भवन जहां बंदियों को जानकारी दी जा सके, इसका निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। पीडीजे ने ज्यादा से ज्यादा बंदियों तक कानूनी सहायता पहुंचाने पर बल दिया।