Orange hindi lohardaga live

भंडरा में सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

By Team Lohardaga live

Accident
घायलों का इलाज करते

लोहरदगा। भंडरा-लोहरदगा मुख्य मार्ग स्थित स्थित नन्दनी पुल के समीप बाइक और टेम्पू की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गम्भीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को भंडरा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र पहुंचाया साथ ही मामले की पड़ताल व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

घायलों की पहचान भैंसमुंदो निवासी विनोद महली के पुत्र सुभाष महली, फूलमइत देवी पति मोशन साहू ग्राम आर्या लोहरदगा, रीता देवी पति सुरेन्द्र महतो घाटागगया थाना सेन्हा, भिनसरिया उरांव पति बुधवा उरांव ग्राम गडरपो, सुमंती कुमारी पिता सरत महतो ग्राम बाघा, दशमी कुमारी पति दुर्गा उरांव ग्राम घाघरा जिला गुमला, सनाजो उरांव पति सुरेश उरांव ग्राम उगरा थाना सेन्हा, जयमुनि देवी पति सुरेन्द्र उरांव लोहरदगा छतर बगीचा के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक बाइक चालक मुड़मा मेला देखकर लौट रहे थे, उसी दौरान नन्दनी पुल के समीप लोहरदगा की ओर से चट्टी आश्रम जा रही ऑटो से सीधे टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक भैंसमुंदो टंगरा टोली निवासी पांचू महली के पुत्र ब्रजकिशोर महली की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर भंडरा पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गम्भीर रूप से घायलों को लोहरदगा सदर रेफर किया गया।