Orange hindi lohardaga live

आरएसएस का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित, पथ संचलन व शस्त्र पूजन का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga Live

social
पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक

लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। नवरात्र के चैथे दिन गुरुवार को आरएसएस के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन व अस्त्र शस्त्र पूजन का आयोजन किया।

*शिव मंदिर परिसर में अस्त्र शस्त्र पूजन*

आरएसएस के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत अरु ग्राम शिव मंदिर परिसर में अस्त्र शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पथ संचलन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुस्लिम मुहल्ला, उरांव मुहल्ला, महतो मुहल्ला होते हुए पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः शिव मंदिर परिसर पहुंचा, जहां पर मंदिर में अस्त्र शस्त्र पूजन कर वंदना का आयोजन किया गया।

*सामाजिक एकता और विकास का संदेश*

मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता और विकास तथा हिंदू धर्म पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में जागरूकता का संचार हो रहा है। पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में देश, धर्म और समाज के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का प्रतीक है। आरएसएस हिंदू समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने और जागरूक होने का संदेश देता है।

*पथ संचलन में शामिल थे सैकड़ों आरएसएस कार्यकर्ता*

पथ संचलन कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूरे गणवेश और बैंड-बाजा के साथ शामिल थे। पथ संचलन में केदारनाथ साहू, गौतम साहू, रोहित यादव, पंकज साहू, संतोष साहू, गौरव यादव, नीरज साहू, बिनोद यादव, रोहित महतो, ओम महतो समेत अन्य सैकड़ों आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल थे।