स्वामी विवेकानंद जयंती पर अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘रन फॉर स्वदेशी’ का हुआ आयोजन
By Team Lohardaga live
राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस इकाई की पहल, प्रशिक्षुओं ने दिखाई ऊर्जा
लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘रन फॉर स्वदेशी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। ‘रन फॉर स्वदेशी’ संकल्प यात्रा का नेतृत्व एनएसएस पदाधिकारी कुन्दन गिद्ध द्वारा किया गया, जबकि शुभारंभ एनएसएस सचिव इंद्रजीत भारती ने किया।
संकल्प यात्रा महाविद्यालय परिसर से टिको होते हुए बड़काटोली तक निकाली गई। इस दौरान प्रशिक्षु पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारों के साथ दौड़ में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी अपनाने एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के शिक्षा दर्शन, आत्मविश्वास और लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहने के संदेश पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रतिमा, जंग बहादुर, रेणुका, पंकज, अफताब, शिब, आरती, ममता, शशि, तबस्सुम, चिनिबास सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
