Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा जिला के विद्यालयों ने रचा इतिहास, विद्यालय प्रमाणीकरण में सफल हुए सभी 19 विद्यालय

By Team Lohardaga Live

achievement
प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते उपायुक्त

उपायुक्त लोहरदगा, डॉ कुमार ताराचंद ने सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गर्व का विषय है कि लोहरदगा जिला के शत प्रतिशत सभी 19 विद्यालय प्रमाणीकरण में सफल हुए।

लोहरदगा। झारखंड राज्य के सभी पीएम श्री विद्यालय, सी एम उत्कृष्ट एवं आदर्श विद्यालय के स्कूलों का प्रथम चरण में विद्यालय प्रमाणीकरण का मूल्यांकन कार्य किया गया। इस मूल्यांकन में लोहरदगा जिला के सभी 19 विद्यालय सफल हुए।

उपायुक्त लोहरदगा, डॉ कुमार ताराचंद ने सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गर्व का विषय है कि लोहरदगा जिला के शत प्रतिशत सभी 19 विद्यालय प्रमाणीकरण में सफल हुए।

विद्यालय प्रमाणीकरण सूची में सर्वाधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा लोहरदगा और द्वितीय स्थान पर पीएम श्री राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी कुडू को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 16 विद्यालयों को रजत पदक और एक विद्यालय को कांस्य पदक दिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि सभी विद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और रजत पदक एवं कांस्य पदक लाने वाले विद्यालयों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बधाई के पात्र हैं और उनकी मेहनत का परिणाम सामने है।

पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा के प्रधानाध्यापक अरुण राम ने बताया कि विद्यालय प्रमाणीकरण के निमित्त तृतीय पक्ष के द्वारा विद्यालय में संचालित सभी गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन किया गया और बच्चों का परीक्षा लिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय को सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हैं।