Orange hindi lohardaga live

एमबी डीएवी विद्यालय में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी सह बाल महोत्सव संपन्न

By Teem Lohardaga live

General
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय में प्राचार्य जी. पी. झा के नेतृत्व में विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी सह बाल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष रतन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एसडीपीओ श्रेया केरकेट्टा, डीएवी जोन ‘अ’ के एआरओ ओ. पी. मिश्रा, एलएमसी सदस्य चंद्रशेखर भगत, गुमला डीएवी के प्राचार्य आर. के. साहू, लातेहार डीएवी के प्राचार्य एस. के. सहाय, गढ़वा डीएवी के प्राचार्य ए. के. मंडल तथा जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना के प्राचार्य ए. के. झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अंडमान-निकोबार के सेल्यूलर जेल, सोशल मीडिया ऐप सहित अनेक नवोन्मेषी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी के उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन शिक्षिका ज्योति पांडे ने किया। संगीत शिक्षक श्रवण कुमार पाठक के निर्देशन में छात्राओं ने मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं जिनमें आरती कुमारी, रीना रितिका, खुशबू कुमारी, पूनम सिंह, दिव्या कुमारी, रजनी प्रसाद, संगीता मित्तल, सोमिता दास, श्वेता कुमारी, रिनी कुमारी एवं प्रिया कुमारी का विशेष योगदान रहा।

जूनियर डीएवी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। एआरओ ओ. पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता की सराहना की और उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रतन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी रचनात्मकता और शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के स्कूली जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए और विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा जातिगत कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा दी।

शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन

सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में शांति पाठ के साथ बाल महोत्सव का समापन किया गया।