Orange hindi lohardaga live

केकेएम पब्लिक स्कूल लोहरदगा में विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न छात्रों ने मॉडल्स के माध्यम से दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

By Team Lohardaga live

Education
विज्ञान प्रदाशनी का अवलोकन कार्य अतिथि

लोहरदगा। केकेएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उपवन वादा और भाजपा जिला मंत्री मिथुन तमेडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपवन वादा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और टीमवर्क की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। वहीं मिथुन तमेडा ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां छात्रों की वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करती हैं और आमजन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाती हैं। प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल के लिए काजल कुमारी, रिया कुमारी और सजना टोप्पो को प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि हाइड्रो पावर प्लांट मॉडल के लिए आयुषी कुजूर, आर्यन उरांव, वर्षा मिंज, पल्लवी असुर, अनिशा कुमारी और रोहित उरांव को द्वितीय पुरस्कार मिला। सोलर सिस्टम मॉडल बनाने के लिए खुशबू कुमारी और समृद्धि उरांव को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणेश प्रसाद, रितेश साहू, शुभम प्रियदर्शी, कुमार शैलेंद्र प्रियदर्शी, मधु कुमारी, राजीव कुमार, अंशु कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।