Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

By Team Lohardaga live

Accident
दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़

लोहरदगा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के न्यू रोड स्थित वी मार्ट मॉल के समीप बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना में ट्रक ने युवक को कई फूट तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवक अपने स्कूटी संख्या Jh08J 1786 से शहर की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बॉक्साइट लदे ट्रक संख्या Jh08A3464 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में तेज गति से बॉक्साइट लदे ट्रकों का आवागमन होता है, जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटना की घटना देखी जा रही है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और ट्रक को जप्त कर सदर थाना ले गई है।