सेन्हा अंचल थाना दिवस का किया गया आयोजन
By Team lohardaga live

सीओ द्वारा जमीन संबंधित मामले की गई सुनवाई
सेन्हा/लोहरदगा। उपायुक्त द्वारा पर प्रत्येक शनिवार को अंचल थाना दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. जिस निमित अंचल कार्यालय सेन्हा में अंचल थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत द्वारा किया गया. वही आयोजित अंचल थाना दिवस कार्यक्रम में अंचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आये ग्रामीणों की जमीन से सम्बंधित समस्याएं सुनी गई तथा समाधान करने का निर्देश दिया गया. जमीन सम्बंधित केशों का सुनवाई के क्रम में अंचल क्षेत्र के चौकनी निवासी स्व.मंगला उरांव का पुत्र गन्दूर उरांव और स्व.रामस्वरूप साहू का पुत्र विजय साहू,एकागुड़ी निवासी स्व. मंगा उरांव का पुत्र कालीचरण उरांव और सोमा उरांव का बदला निवासी स्व.जेरकु उरांव का पुत्र रवि उरांव,बबलु उरांव और स्व.निर्मल उरांव का पुत्र सोमरा उरांव का तथा बक्सीडीपा टँगराटोली निवासी नेमहती केरकेट्टा व इरिक केरकेट्टा का जमीन संबंधित मामलों का समाधान किया गया. अंचल थाना दिवस के माध्यम से अंचल व थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूमि से संबंधित सभी मामले का समाधान संबंधित अधिकारियों को उपयुक्त डॉ. कुमार ताराचन्द द्वारा निर्देश दिया गया है. वही थाना अंचल क्षेत्र के चौकनी निवासी गन्दूर उरांव और विजय साहू का जमीन सम्बंधित कागजातों की जांच की गई. जिसकी सुनवाई अगले तारिक को होगी. वही सीओ पंकज भगत ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन सम्बंधित मामलों में दोनों पक्ष जमीन का कागजात लेकर आयेंगे साथ ही कहा कि जब तक दोनों पक्ष के भू स्वामी जमीन से सम्बंधित दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध नही कराते हैं तब तक सही निर्णय करना सम्भव नही है जिसके लिये सभी को जमीन से सम्बंधित कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. जिसे अंचल थाना दिवस के माध्यम से सही भू स्वामी के पक्ष में उचित निर्णय दिया जा सके. मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी प्रवीण साहू, नितशिखा तिर्की, विशाल सिंह के अलावे गन्दूर उरांव, विजय साहू,रवि उरांव, बबलु उरांव, नेमहती केरकेट्टा, इरिक केरकेट्टा, कालीचरण उरांव, सोमा उरांव समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
