Orange hindi lohardaga live

एलपीएल मैच को लेकर सेन्हा के खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारियां

By Team lohardaga live

Sport
टूर्नामेंट के खिलाड़ी

सेन्हा-लोहरदगा। प्रखंड क्षेत्र के नन्दलाल प्लस 2 उच्च विद्यालय अरु के खेल मैदान में खिलाडियों का लगातार अभ्यास कराया जा है, जो आगामी आयोजित एलपीएल 2025 मैच में भाग लेंगे। वही खिलाडियों को सही मार्गदर्शन देने को लेकर एलपीएल में भाग लेने के लिये संचालन हेतु संचालन समिति का चयन सेन्हा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे टीम संचालन हेतु निर्देशक के रूप फजल अब्बास, टीम मैनेजर के रूप नंदकिशोर शुक्ला, टीम हेड कोच के रूप में तबारक हुसैन, तकनीकी सलाहकार शौकत अंसारी, टीम सलाहकार अनिल उराँव, बालेश्वर उराँव उर्फ पंडित तथा फिरोज अंसारी का नाम सर्वसम्मति से चयन किया गया। मीडिया प्रभारी के साथ ही 18 सदस्यों का कार्यकारणी समिति का गठन किया गया। वही कमिटी में प्रखंड के सभी पंचायत से सदस्य का चयन किया गया है। जो टीम को प्रोत्साहित करते हुए क्षेत्र के होनहार खिलाडियों को सही मार्गदर्शन देने का कार्य करेंगे और उन खिलाडियों को मुकाम तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे जिसे चयनित कार्यकारणी समिति एलपीएल मैच ही नही बल्कि जिस मैच के माध्यम से खिलाडियों का भविष्य अच्छा हो तथा एक बेहतर प्लेटफार्म मिल सके जिसको लेकर कर्तव्य का निर्वाहन करेंगे। गौरतलब हो कि लोहरदगा जिला स्तर पर नदिया हिन्दू हाई स्कूल के खेल प्रांगण स्थित मिनी स्टेडियम में पहली बार लोहरदगा लोकसभा सांसद सह जिला फुटबॉल एसोशियन अध्यक्ष सुखदेव भगत के सौजन्य से तीन नम्बर 2025 से एलपीएल मैच प्रारम्भ कराया जा रहा है. जिसका समापन 10 नवम्बर को होना है.इसका सफल संचालन हेतु सभी प्रखंड में संचालन समिति का चयन किया गया है.जिसे लगतार खिलाडियों को अभ्यास के साथ मार्गदर्शन दिया जा रहा है. एलपीएल संयोजक अभिनव सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि इस एलपीएल मैच में प्रखंड, जिला के अलावे देश विदेश से भी खिलाड़ी भाग लेंगे जिससे जिला के खेलाडियों को फुटबॉल खेल को सीखने का अवसर प्राप्त होगा और खेल के क्षेत्र में भविष्य को संवारने के लिये खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म को प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।