भंडरा थाना क्षेत्र के बिटपी गांव में राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी
By Team lohardaga live
हत्या की आशंका, जांच में जुटी भंडरा पुलिस
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई पंचायत अंतर्गत बिटपी गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव के ही 43 वर्षीय इतवारू उरांव, पिता स्वर्गीय नथुवा उरांव के रूप में हुई है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने इतवारू की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी रवि रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।
बताया जाता है कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी तथा तीन बच्चे हैं। परिजनों को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि इतवारू का शव उसके घर से कुछ दूरी पर, बिटपी स्कूल के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और इसकी जानकारी भंडरा पुलिस को दी गई। वही थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। वैसे बताया जाता हैं कि मृतक को पहले से मिर्गी की बीमारी थी इस वजह से गिरकर मौत हुई होगी मृतक कल शाम से अपने घर नही लौटा था। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा
