Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का आगाज, पनेरी बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु

By Team orangehindi

Special

पहली बार लोहरदगा पहुंचा महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पनेरी बैंड, नवदुर्गा और राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

लोहरदगा। कलश स्थापना और भव्य शोभायात्रा के साथ रविवार को लोहरदगा में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। माता के जयकारों, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

कलश यात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ भगवान राधा-कृष्ण और हनुमान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। यात्रा में पहली बार महाराष्ट्र से आए प्रसिद्ध पनेरी बैंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा। बैंड की पारंपरिक धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। संगीत और भक्ति के संगम ने यात्रा को खास बना दिया।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के जिला अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र से पनेरी बैंड को पहली बार लोहरदगा आमंत्रित किया गया है।

कलश स्थापना के साथ ही जिले के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की आराधना, विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। अगले नौ दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और धार्मिक आयोजनों की धूम रहने की उम्मीद है।

और पढ़ें