Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में भारतीय सेना का शौर्य पंडाल के रूप में प्रदर्शित

By Team Lohardaga Live

Culture
पंडाल के समक्ष उपाथित सदस्य
भारतीय सेवा के शौर्य को प्रदर्शित करता पंडाल
भारतीय सेवा के शौर्य का प्रतीक पंडाल

लोहरदगा। जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर मां दुर्गा के आराधना में श्रद्धालु लीन नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित जय मां तारनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाहों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है।

पंडाल में आतंकी हमला में मारे गए लोगों के साथ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जय मां तारनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा 2006 से पंडाल निर्माण किया जा रहा है और इस बार ऑपरेशन सिंदूर के प्रारूप में पंडाल निर्माण कर भारत का शौर्य, राफेल और ब्रह्मोस को भी दिखाने का कार्य किया गया है।

जय मां तारनी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार का पंडाल निर्माण बहुत ही आकर्षक और भावपूर्ण है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे हर साल पंडाल निर्माण के लिए नए और अनोखे थीम का चयन करते हैं और इस बार का थीम भी बहुत ही अलग और विशेष है।