Orange hindi lohardaga live

श्री कुश कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ

By Team Lohardaga Live

Education
शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते

लोहरदगा। नवरात्र के शुभ अवसर पर सोमवार को श्री कुश कोचिंग सेंटर (निःशुल्क) का उद्घाटन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार महतो एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश महतो के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभय कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के कोचिंग सेंटर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क कोचिंग सेंटर से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा और वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मराज महतो, अशोक कुशवाहा, रामकुमार महतो (बबलु), दीपक कुमार महतो एवं कोचिंग में सेवा देने वाले शिक्षक किनेश्वर महतो, धनेष कुमार महतो, पुष्कर महतो, अभिनव भारती, ब्रज किशोर बड़ाईक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोचिंग क्लास नियमित रूप से अपराह्न 4:00 से 5:00 बजे तक संचालित होगा। किनेश्वर महतो के द्वारा गणित और ब्रजकिशोर बड़ाईक के द्वारा रसायन विज्ञान का अध्यापन कराया जायेगा।