Orange hindi lohardaga live

किस्को में एसआईआर के विरोध में गूंजा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा

By Team orangehindi

General
किस्को में एसआईआर के विरोध में गूंजा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा

8 अक्टूबर को लोहरदगा में निकलेगी रैली, समाहरणालय के अंबेडकर चौक पर होगी सभा

लोहरदगा, 6 अक्टूबर। वामदलों एवं महागठबंधन के आह्वान पर मंगलवार को किस्को में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में रैली और सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’, ‘ज्ञानेश हटाओ-संविधान बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाए।

सभा में वक्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां रखते हुए इसे बंद करने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। नेताओं ने कहा कि मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए जनजागरूकता अभियान को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 8 अक्टूबर को लोहरदगा में एसआईआर के विरोध में रैली निकाली जाएगी। रैली मैना बगीचा स्थित वीर बुद्धू भगत चौक से प्रस्थान कर समाहरणालय परिसर स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पहुंचेगी, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं 7 अक्टूबर को सिन्हा में भी इसी मुद्दे को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

किस्को के कार्यक्रम में महेश कुमार सिंह, दिलीप कुमार वर्मा, जगदीश महतो, अनंत प्रसाद गुप्ता, राम कुमार महतो, गोपाल महतो, बीरिया भगत, मुकेश गंझू, राजेंद्र राम, बालकिशुन भोक्ता, लूरका मुंडा, बंधन मुंडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें