Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को सांप ने काटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

By Team Lohardaga Live

incident
सदर अस्पताल में इलाज कराते मरीज

लोहरदगा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सांप काटने से एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनो की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पहली घटना रामपुर रूगड़ी टोली की है। बताया जाता है कि बोधन महली के पुत्र जीतवाहन महली घरेलू जानवरों के लिए हरा चारा लेने खेत गए थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जबकि दूसरी घटना रोचो महुआटोली की है। जहां बुधन उरांव की पत्नी कुंती उरांव घर में सोने जा रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उन्हें भी तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी बरतना आवश्यक है। लोगों को सांप से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और सांप काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।