Orange hindi lohardaga live

समाज तथा राष्ट्र को शिक्षकों से ढेर सारी आशाएं-प्राचार्या*

By Team orangehindi

Education
समाज तथा राष्ट्र को शिक्षकों से ढेर सारी आशाएं-प्राचार्या*

एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा में प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा शंखधर के नेतृत्व व निर्देशन में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत एक ऐसा देश है, जहां शिक्षकों का दर्जा माता-पिता और भगवान से भी ऊपर है। प्राचीन काल में शिक्षक को "गुरू" कहा जाता था। गुरू वह व्यक्ति होता है जो हजारों छात्रों के जीवन को प्रकाशमय बनाता है। संस्कृत में गुरू का शाब्दिक अर्थ अंधकार को दूर करने वाला होता है। इसीलिए भारतीय परंपरा में गुरू को सर्वोच्च महत्व और सम्मान दिया जाता है। विद्यार्थियों को गुरु और शिष्य के पावन संबंध की अनुभूति कराने तथा शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मान देने की परंपरा को बनाए रखने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्जन कर किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी तृषा केसरी व गौरव कुमार अग्रवाल के द्वारा मंच संचालन किया गया। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को कलम तथा संदेश पत्र देकर सम्मानित किया। संगीत शिक्षक एस के पाठक ने गुरु वंदना गाया। छात्रा विद्यालय कप्तान द्वारा प्रभावित भाषण प्रस्तुत किया गया।शिक्षक ए एन झा, रीता पांडे, अमृत बरेक, मीता बसु, ज्योति पांडे ने मनोरम संगीत प्रस्तुत किया। छात्रा सोनम कुमारी व विद्या कुमारी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों के मध्य विविध मनोरंजन खेल खेले गए। मौके पर प्राचार्या महोदया श्रीमती प्रेरणा शंखधर ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम शिक्षकों का उत्तरदायित्व सीमाहीन है। जीवन का कोई भी पक्ष शिक्षकों के उत्तरदायित्व से अलग नहीं है अतः हम शिक्षकों को ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए । इसके अतिरिक्त अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

और पढ़ें