Orange hindi lohardaga live

उदय शंकर ओझा के योगदान को समाज कभी नहीं भूलेगा : कवलजीत सिंह

By Team orangehindi

General
उदय शंकर ओझा के योगदान को समाज कभी नहीं भूलेगा : कवलजीत सिंह

पुण्यतिथि समारोह में लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

रांची/ लोहरदगा पंडरा मुख्य बाजार प्रांगण में रविवार को स्वर्गीय उदय शंकर ओझा की श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव संजीव शर्मा तथा मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा एवं प्रदीप कुमार ने शामिल होकर स्वर्गीय ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उनके परिजन, युवा नेता ललित नारायण ओझा, दीपक ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय उदय शंकर ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा कि उदय शंकर ओझा का योगदान समाज कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने मजदूर नेता के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय तक समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि ओझा लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के विभिन्न आंदोलनों और कार्यक्रमों में लोहरदगा पहुंचकर सक्रिय रूप से शामिल होते थे। उनके मार्गदर्शन से संगठन के लोगों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिला।

कवलजीत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ओझा ने अपना जीवन समाज के हित में समर्पित किया। उनके विचार और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेंगे। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें