Orange hindi lohardaga live

एसपी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By Team Lohardaga Live

social
मेला स्थल का निरीक्षण करते एसपी सादिक अनवर रिजवाई व अन्य
निरीक्षण के दौरान निर्देश देते एसपी

लोहरदगा। विजयादशमी के अवसर पर बक्सीडीपा में लगने वाले पारंपरिक मेले और रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला मैदान, रावण दहन स्थल, आने-जाने वाले मार्गों और पार्किंग व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की गई। पूरा मेला क्षेत्र सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेगा, जिससे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। पुलिस बल के साथ सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी, ताकि श्रद्धालु परिवार सहित निःशंक होकर मेले में शामिल हों और रावण दहन जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

विजयादशमी मेला जिले की परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की, सुधीर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष संतोष लकड़ा, संरक्षक डॉ. अजय नाथ शाहदेव, चंदन पांडे, पवन कुमार महतो, मिथुन समेत अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।