Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा की सभी पंचायतों में विशेष राजस्व सेवा शिविर, 11 अगस्त तक चलेगा अभियान

By Team orange hindi

Administrative
लोहरदगा की सभी पंचायतों में विशेष राजस्व सेवा शिविर, 11 अगस्त तक चलेगा अभियान

जाति, आय, स्थानीय निवासी व EWS प्रमाण पत्र सहित दाखिल-खारिज और लंबित राजस्व मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

लोहरदगा। आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं त्वरित एवं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों में विशेष राजस्व सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में यह शिविर 03 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक संबंधित पंचायत भवनों में आयोजित होंगे। इन शिविरों में जाति, आय, स्थानीय निवासी एवं EWS प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ दाखिल-खारिज मामलों तथा अन्य राजस्व मामलों से संबंधित नए एवं लंबित आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा।

कुडू प्रखंड में 03 अगस्त को सलगी, सुंदरू एवं कोलसिमरी, 04 अगस्त को जीमा, टाटी एवं लावागाईं, 05 अगस्त को बड़कीचांपी, चिरी, कुड़ू एवं उड़ूमुड़ू, 07 अगस्त को ककरगढ़, पंडरा एवं जिंगी तथा 11 अगस्त को चंदलासो पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। लोहरदगा सदर प्रखंड में 03 अगस्त को हेसल, हरमू, अरकोसा एवं रामपुर, 04 अगस्त को हिरही, जुरिया, बाघा एवं भटखिजरी, 05 अगस्त को जोरी, निगनी एवं तिगरा तथा 07 अगस्त को मन्हो पंचायत में शिविर आयोजित होगा।

सेन्हा प्रखंड में 03 अगस्त को तोड़ार, सेन्हा एवं अर्रू, 04 अगस्त को उगरा, अलौदी पंचायत एवं मन्हे आंगनबाड़ी, 05 अगस्त को झालझमीरा, बदला एवं बुटी तथा 07 अगस्त को डाडू, मुरकीतोड़ार एवं भड़गांव पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। भंडरा प्रखंड में 03 अगस्त को अकाशी, गडरपो एवं बड़ागांई, 04 अगस्त को भीठा, भंडरा, मसमानो एवं भौरों, 05 अगस्त को जमगाईं तथा 07 अगस्त को उदरंगी पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा।

पेशरार प्रखंड में 04 अगस्त को सीरम एवं पेशरार, 05 अगस्त को हेसाग एवं तुईमू तथा 06 अगस्त को रोरद पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। किस्को प्रखंड में 03 अगस्त को अरेया एवं पहरेपाट, 04 अगस्त को बगड़ू, देवदरिया एवं पाखर, 05 अगस्त को बेटहठ एवं खरकी तथा 07 अगस्त को तिसिया एवं नवाडीह पंचायत में शिविर आयोजित होगा। वहीं कैरो प्रखंड में 03 अगस्त को हनहट एवं गुड़ी, 04 अगस्त को सढ़ावे एवं गजनी तथा 05 अगस्त को कैरो एवं नरौली पंचायत में विशेष राजस्व सेवा शिविर लगाया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित पंचायत के शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, इन शिविरों के माध्यम से आम लोगों को राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में भी मदद मिलेगी।

और पढ़ें